Tuesday, October 27, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबैसाखी पर आस्था की डुबकी: स्नान के लिए उमड़ा धर्मनगरी में श्रद्धालुओं...

बैसाखी पर आस्था की डुबकी: स्नान के लिए उमड़ा धर्मनगरी में श्रद्धालुओं का हुजूम, भीड़ संभालना पुलिस के लिए चुनौती, तस्वीरें

बैसाखी स्नान पर्व से एक दिन पहले बुधवार को धर्मनगरी श्रद्धालुओं से पूरी तरह पैक हो गई थी। शहर के होटलों के साथ के धर्मशालाएं व गंगाघाटों पर यात्रियों की भीड़ नजर आई। वहीं, बाजारों में भी यात्रियों ने जमकर खरीदारी की। मंदिरों में भी पहुंचकर दर्शन किए। वहीं आज बैसाखी के साथ ही मेष संक्रांति का स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। आज शाम छह बजे तक हरिद्वार पुलिस को यात्रियों की भीड़ संभालने के लिए चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। कोरोनाकाल में दो साल बाद पहली बार बिना किसी रोक टोक के बैसाखी व मेष संक्रांति स्नान हो रहा है।धर्मनगरी में स्नान पर्व को लेकर एक सप्ताह पहले ही ऑनलाइन होटल बुक हो गए थे। स्नान पर्व से एक दिन पहले बुधवार को ही शहर के सभी होटलों में यात्रियों का आना शुरू हो गया था। वहीं धर्मशालाओं के अलावा गुरुओं के आश्रमों में आकर भी यात्रियों ने डेेरा डाल दिया था।शहर के सभी प्रमुख चौराहों व संपर्क मार्गों पर सिविल पुलिस के साथ ही यातायात पुलिस व सीपीयू के जवान तैनात कर दिए गए थे। ज्योतिषाचार्य विकास जोशी ने बताया कि बैसाख व संक्रांति का पर्व वृद्धि योग में होगा। इसके लिए ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने पर लाभ मिलता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments