Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डडीएम और पुलिस कप्तान ने बाइक पर सवार होकर लिया ट्रैफिक व्यवस्था...

डीएम और पुलिस कप्तान ने बाइक पर सवार होकर लिया ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा

देहरादून। रविवार को ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए डीएम सविन बंसल ने एसएसपी अजय सिंह के साथ बाइक पर शहर का दौरा किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने राजपुर रोड स्थित डीएम कैम्प कार्यालय से घंटाघर, पलटन बाजार और बल्लूपुर तक करीब 10 किलोमीटर तक बाइक पर शहर का निरीक्षण किया।
खास बात यह रही कि दोनों अधिकारी हेलमेट लगाकर बाइक पर आगे निरीक्षण करते हुए चल रहे थे और उनकी गाड़ियों का काफिला पीछे-पीछे चल रहा था। इस दौरान डीएम ने कहा कि जहां भी सीवर लाइन आदि का कम चल रहा है, संबंधित कंपनी को पहले एक जगह का काम पूरा करने के बाद ही आगे का काम शुरू करने की अनुमति दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने फ्लाई ओवर के नीचे पार्किंग की संभावनाएं तलाशी। साथ ही संबंधित विभागों से इसके रिपोर्ट मांगी है। इसके अलावा शहर के चैराहों और डिवाइडर आदि की चैड़ाई को जरूरत के अनुसार परिवर्तित कर मार्गों को सुगम बनाने के निर्देश दिए।  डीएम ने बताया कि जल निकासी के इंतजाम और सड़कों के गड्ढे भी देखे गए हैं। इस पर संबंधित विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है। घंटाघर पर जाम को खत्म करने के लिए ओवरब्रिज और डिवाइडर की चैड़ाई में बदलाव आदि को लेकर भी विचार विमर्श किया गया है।इसके अलावा आईएसबीटी पर फ्लाईओवर के नीचे लगने वाले जाम का भी समाधान निकाला जाएगा। जरूरत पड़ी तो सरकारी भूमि पर फ्लाईओवर के जरिए ट्रैफिक मार्ग को आसान बनाया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments