Friday, October 30, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबाजपुर की गैस सिलेंडर फैक्ट्री के दस्तावेज जब्त

बाजपुर की गैस सिलेंडर फैक्ट्री के दस्तावेज जब्त

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने बाजपुर में गैस सिलेंडर बनाने वाली एक फैक्ट्री के दस्तावेज मंगलवार को जब्त कर लिए हैं। संबंधित फैक्ट्री में कार्यरत कर्मियों को ईपीएफ और ईएसआईसी का लाभ न दिए जाने पर कार्रवाई की गई है। अब ईपीएफओ जब्त दस्तावेजों की जांच करेगा। इसके बाद संबंधित फैक्ट्री पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अर्थदंड और कर्मचारियों के मिलने वाले लाभ की रकम को तय किया जाएगा।
ईपीएफओ के प्रवर्तन अधिकारी अमित अधिकारी ने बताया बाजपुर स्थित गैस सिलेंडर बनाने वाले फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारियों को ईपीएफ और ईएसआईसी का लाभ नहीं दिया जा रहा था। शिकायत मिलने पर 2017 से 2021 तक फैक्ट्री प्रबंधन को कई बार नोटिस भेजकर दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा था। साथ ही संबंधित कम्पनी के नागपुर स्थित मुख्यालय को भी नोटिस भेजे गए थे। लेकिन स्थानीय और मुख्यालय स्तर से नोटिस का संज्ञान नहीं लिया गया था। ऐसे में बीती 13 मई को सहायक आयुक्त केआर जोशी ने संबंधित के खिलाफ सर्च एंड सीज का नोटिस जारी कर दिया था। नोटिस के क्रम में मंगलवार को संबंधित फैक्ट्री से 2017 से 2021 तक के सभी दस्तावेजों को जब्त कर लिया गया है। इन दस्तावेजों की ईपीएफओ क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी में जांच होगी। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रवर्तन अधिकारी अमित अधिकारी, खूब सिंह, योगेश कुमारी शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments