Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डब्रिटिश पार्लियामेंट के कार्यक्रम में डॉ. चिन्मय पण्ड्या को मिला भारत गौरव...

ब्रिटिश पार्लियामेंट के कार्यक्रम में डॉ. चिन्मय पण्ड्या को मिला भारत गौरव अवार्ड

हरिद्वार: ब्रिटीश पार्लियामेंट में आयोजित कार्यक्रम में गायत्री तीर्थ शांतिकुंज द्वारा संचालित देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति चिन्मय पंड्या को भारत गौरव सम्मान दिया गया। यहां अधिकतर अंग्रेजी रीति रिवाज से कार्यक्रमों, समारोहों का शुभारंभ होता है। लेकिन इस कार्यक्रम का आरंभ गायत्री महामंत्र से हुआ।

इस अवसर पर गायत्री परिवार द्वारा भारतीय संस्कृति के साथ आध्यात्मिकता के विश्वभर में विस्तार के लिए डॉ. चिन्मय पण्ड्या को भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह ब्रिटीश पार्लियामेंट के हाउस आफ कामन्स लंदन में आयोजित हुआ। यह सम्मान संस्कृति युवा संस्थान की ओर से दिया गया।

देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने इस सम्मान को अखिल विश्व गायत्री परिवार से जुड़े प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान बताया और कहा कि यह सम्मान मेरे सिर्फ अकेले का नहीं, वरन इस अभियान में जुटे सभी युवा, कार्यकर्ता भाई बहनों का है।

इस अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुखद्वय डॉ. प्रणव पण्ड्या एवं शैलदीदी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे सांस्कृतिक उत्थान एव युवाओं के रचनात्मकता के क्षेत्र किये गये कार्यों को ब्रिटिश पार्लियामेंट ने प्रशंसा की गई।

उल्लेखनीय है कि देश विदेश में अखिल विश्व गायत्री परिवार विभिन्न रचनात्मक व सुधारात्मक कार्यक्रम का संचालन करता है। इसके अंतर्गत नौनिहाल, युवा पीढ़ी से लेकर सभी आयु वर्ग के लिए अनेक गतिविधियों का संचालन करता है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण से लेकर भारतीय संस्कृति के विस्तार तथा युवाओं में सकारात्मक परिवर्तन के लिए चरणबद्ध तरीके से विभिन्न आयोजन का सफल संचालन करता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments