Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग सेंटर का सपना अधूरा

ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग सेंटर का सपना अधूरा

रुद्रपुर। जिले में बनने वाले ड्राइविंग टेस्टिंग सेंटर का सपना अब सफल होते नजर नहीं आ रहा है। जिस स्कूल की जमीन में सेंटर बनने की बात चल रही थी, वहां की प्रबंध समिति ने परिवहन विभाग को जमीन देने से इनकार कर दिया है। परिवहन विभाग के पास ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग सेंटर होना बेहद जरूरी है। इसमें जांच के होने के बाद ही चालक की असल योग्यता का पता चलता है। वर्ष 2022 में शहर में सेंटर बनाने की योजना परिवहन विभाग ने शुरू की थी। परिवहन विभाग ने फाजिलपुरा महरौला में एएन झा इंटर कॉलेज के समीप पड़ी नौ एकड़ जमीन को चिह्नित किया था। जमीन की मांग के लिए परिवहन विभाग के अधिकारियों ने डीएम को पत्र भेजा था। इसके बाद शिक्षा सचिव और शिक्षा महानिदेशक को भी पत्र भेजा गया। इधर, एआरटीओ प्रवर्तन बिपिन कुमार ने बताया कि हाल ही विद्यालय की प्रबंध समिति ने परिवहन कार्यालय को वह जमीन देने के लिए मना कर दिया है। उनका कहना है कि विद्यालय प्रबंध समिति वहां परिवहन की बजाय विद्यालय और विद्यार्थियों से संबंधित कोई निर्माण कराना चाहती है। उनका कहना है कि अब जल्द ही शहर में दूसरी जमीन की खोज की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments