Tuesday, October 27, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधखाई में गिरा वाहन,चार घायल,दो गंभीर

खाई में गिरा वाहन,चार घायल,दो गंभीर

रुद्रप्रयाग। बीती देर रात जवाड़ी बाईपास पर एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई मंे जा गिरा। मौके पर पहंुची रेस्क्यू टीम ने सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला। इस हादसे मंे चार लोग घायल हो गए। जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार देर रात आपदा प्रबंधन विभाग को सूचना मिली कि रुद्रप्रयाग जवाड़ी बाईपास के वन प्रभाग कार्यालय के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया है। सूचना पर डीडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों का रेस्क्यू किया। जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए हॉस्पिटल भेजा गया। वाहन में मुकेश सिंह पुत्र हयात सिंह (उम्र 25 वर्ष), आयुष पुत्र रमेश (उम्र 17 वर्ष), आशिष पंवार पुत्र कृष्णा (उम्र 26) व मयंक सिंह पुत्र अरविंद सवार थे, जो रुद्रप्रयाग के रहने वाले हैं। जिनमें मुकेश सिंह और मयंक सिंह की हालत ज्यादा खराब होने पर श्रीनगर बेस अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि वाहन दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। टीम ने तेजी के साथ रेस्क्यू कर घायलों को सड़क मार्ग तक पहुंचाया, जहां से चारों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया. इनमें दो युवकों की हालत ज्यादा खराब होने पर बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया है। इधर पुलिस द्वारा घटना की सूचना घायलों को परिजनों को दे दी गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments