Saturday, October 31, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनशे में धुत युवकों ने पुलिस से की अभद्रता , केस दर्ज

नशे में धुत युवकों ने पुलिस से की अभद्रता , केस दर्ज

दिनेशपुर। शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे युवकों को पुलिस से उलझना महंगा पड़ गया। थानाध्यक्ष व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता करने और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत लेने के बाद कई धाराओं में केस दर्ज कर दिया। दोनों युवकों को जेल भेज दिया गया है। अभद्रता करने वाले अन्य युवकों को भी पुलिस ने चिह्नित कर लिया है जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। थानाध्यक्ष विनोद जोशी ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात को वे चालक कमलेश नेगी के साथ शहर में गश्त कर रहे थे। कालीनगर मार्ग स्थित एक ढाबे में कुछ युवकों के शराब पीकर हुड़दंग मचाने की शिकायत मिली। ढाबे के बाहर नशे में धुत कुछ लोग शोर मचा रहे थे। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो अभद्रता पर उतर आए। दो युवकों ने अपना नाम वार्ड नंबर दो निवासी सुकुमार बैरागी व कमल सरकार बताया।
अन्य ने अपना नाम, पता नहीं बताया। काफी समझाने के बाद जब वे नहीं माने तो पुलिस ने कुछ युवकों को गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। सुकुमार बैरागी व अन्य कई युवक पुलिस से उलझ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस दौरान पुलिस और हुड़दंगियो में काफी नोकझोंक और धक्कामुक्की भी हुई। खींचतान के दौरान वाहन चालक कमलेश नेगी की वर्दी में लगे बिल्ले नीचे गिर गए। थानाध्यक्ष का कहना है कि सुकुमार और कमल को थाने ले जाने के लिए गाड़ी घुमाई तो कुछ युवक गाड़ी के सामने खड़े हो गए और उनसे दोबारा अभद्रता शुरू कर दी। इस बीच मौका पाकर सुकुमार और कमल गाड़ी से उतर कर भाग गए। अन्य युवकों को पकड़ने के का प्रयास किया गया तो सभी मौके से फरार हो गए। बाद में सुकुमार और कमल को गूलरभोज मार्ग पर गोल्डन बार के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। देर रात दोनों युवकों के साथ कई अज्ञात युवकों के खिलाफ पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए रास्ता रोकने सहित कई अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। शुक्रवार दोपहर दोनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनाक्रम के दौरान लोगों के मोबाइल फोन से बनाए गए वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस से उलझने वाले अन्य युवकों को चिह्नित कर लिया गया है जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments