Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदून की बेटी को बॉलीवुड मे मिला बड़ा बेक्र, अजय देवगन के...

दून की बेटी को बॉलीवुड मे मिला बड़ा बेक्र, अजय देवगन के साथ आएंगी नजर

दून की बेटी स्वर्णिमा उपाध्याय ने अभिनेता और निर्माता अजय देवगन की फिल्म भोला से बॉलीवुड में कदम रखकर अपने कॅरिअर की शुरुआत की है। देशभर के सिनेमाघरों में बृहस्पतिवार को रिलीज हुई हिंदी फिल्म भोला में स्वर्णिमा उपाध्याय अस्सिटेंट डायरेक्टर हैं। यह उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है। स्वर्णिमा उपाध्याय रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति और सारेगामापा लिटिल चैंप से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर जुड़ी हुई हैं। उन्होंने लंदन में पढ़ाई के दौरान मॉडलिंग भी की। फिल्म में कलाकारों के अभिनय के साथ ही उनके निर्देशन को भी खूब सराहा जा रहा है। देहरादून के पैसिफिक मॉल स्थित पीवीआर में भी फिल्म के शो शुरू हुए हैं।
‘कॉलेज ने किया शानदार स्वागत’
बता दें कि स्वर्णिमा उपाध्याय की मां राखी उपाध्याय वर्तमान में डीएवी पीजी कॉलेज में हिंदी विभाग की हेड हैं। शो के दौरान पीवीआर के मैनेजर धीरज अरोड़ा, सुनील वालिया, रवि लखेड़ा, ड्यूटी मैनेजर अमित और समस्त स्टाफ ने राखी उपाध्याय के पीवीआर में आगमन पर उनका स्वागत किया।
‘उत्तराखंड को किया गौरवान्वित’
पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष और नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि इस फिल्म में सहायक निर्देशक के तौर पर उत्तराखंड की बेटी स्वर्णिमा उपाध्याय ने पूरे पहाड़ को गौरवान्वित किया है। इस मौके पर नितिन वर्मा, प्रवीण त्यागी, अधिवक्ता पूर्वी त्यागी, जाखन के पूर्व पार्षद डीप सिंह चौहान मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments