Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदून की शैराली ने चेस में लहराया परचम, एशियन चैंपियनशिप में खेलेंगी

दून की शैराली ने चेस में लहराया परचम, एशियन चैंपियनशिप में खेलेंगी

देहरादून। भुवनेश्वर उडीसा में हुई राष्ट्रीय स्कूल शतरंज प्रतियोगिता अंडर-13 बालिका वर्ग में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाली दून की शेराली पटनायक ने चौथा स्थान हासिल कर राज्य का गौरव बढ़ाया है। उन्हें ट्रॉफी और पांच हजार रुपये का कैश अवार्ड मिला है। इस प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में कुल विभिन्न राज्यों के 70 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस उपलब्धि को प्राप्त करने वाली शेराली उत्तराखंड की पहली बालिका शतरज खिलाड़ी है। इससे शैराली को राष्ट्रीय स्तर पर एशियन शतरंज प्रतियोगिता में भारत को प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। शेराली पटनायक सेंट जोसेफ अकादमी देहरादून में कक्षा आठ की छात्रा है। शतरंज के प्रति उनकी हुनर और परिश्रम को देखते हुए भविष्य में राज्य की उभरती हुई राष्ट्रीय खिलाड़ी के तौर पर देखा जा रहा है। उनके पिता सुशांत पटनायक वन विभाग में सीसीएफ और माता डॉ. शिवानी पटनायक डीबीएस कॉलेज में प्रोफेसर हैं। प्रतियोगिता 16 से 20 मई तक चली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments