Thursday, October 29, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डशासन में धूल फांक रही डीसीबी भर्ती घोटाले की जांच रिपोर्ट, पढ़िए...

शासन में धूल फांक रही डीसीबी भर्ती घोटाले की जांच रिपोर्ट, पढ़िए मामले में मंत्री धन सिंह का जवाब

सहकारिता विभाग के तहत जिला सहकारी बैंकों में चतुर्थ श्रेणी के 423 पदों के लिए हुई परीक्षा में गड़बड़ी की जांच रिपोर्ट अब शासन में धूल फांक रही है। जांच समिति ने इस माह की शुरूआत में ही अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप दी थी। लेकिन, अभी तक धांधली के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होना तो दूर जांच रिपोर्ट का खुलासा तक नहीं किया गया। जिला सहकारी बैंक की भर्तियों में गड़बड़ी की बात सामने आने के बाद सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह ने भर्तियों में गड़बड़ी की जांच के आदेश दिए थे। इसके लिए संयुक्त निबंधक नीरज बेलवाल और मान सिंह सैनी को जिम्मेदारी सौंपी गई। जांच समिति ने सबसे पहले देहरादून डीसीबी और फिर पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर डीसीबी की जांच पूरी कर चार अक्तूबर को अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप चुकी है। जांच रिपोर्ट शासन को मिल चुकी है। रिपोर्ट काफी बड़ी है। इसलिए शासन में परीक्षण में समय लग रहा है। इस मामले में जिन आरोपियों के नाम भी सामने आएंगे, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। – डॉ. धन सिंह रावत, सहकारिता मंत्री

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments