Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपिछले 24 घंटे में कोरोना के आठ नए मामले, 16 मरीज हुए...

पिछले 24 घंटे में कोरोना के आठ नए मामले, 16 मरीज हुए स्वस्थ

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के आठ नए मामले मिले हैं। जबकि 16 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, संक्रमण दर 0.57 प्रतिशत रही है। प्रदेश में फिलहाल कोरोना के 53 सक्रिय मामले हैं।
देहरादून में 14 सक्रिय मरीज
हरिद्वार में सबसे अधिक 25 व देहरादून में 14 सक्रिय मरीज हैं। जबकि चमोली, चंपावत, पौड़ी, पिथौरागढ़, टिहरी व ऊधमसिंह नगर में कोरोना का कोई सक्रिय मामला नहीं है।
देहरादून में 14 सक्रिय मरीज
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, निजी व सरकारी लैब से 1406 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 1398 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में पांच, अल्मोड़ा में दो और नैनीताल में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। जबकि प्रदेश के दस जिलों में कोरोना का नया मामला नहीं मिला है। इधर, विभिन्न जिलों से 1028 सैंपल कोरोना जांच को भेजे गए।
इस साल अब तक 274 मरीजों की मौत
बता दें, इस साल प्रदेश में कोरोना के 92224 मामले आए हैं। इनमें 88682 (96.16 प्रतिशत) लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना से इस साल अब तक 274 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments