Sunday, November 15, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधशराब पीकर हुडदंग मचा रहे आठ युवक गिरफ्तार

शराब पीकर हुडदंग मचा रहे आठ युवक गिरफ्तार

देहरादून: क्लेमेनटाउन क्षेत्र में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले युवकों को पुलिस ने धर दबोचा है I पुलिस ने हुड़दंग मचाने वाले आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

इस बारे में थानाध्यक्ष शिशुपाल राणा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग टर्नर रोड स्थित एक हॉस्टल में हुड़दंग मचा रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया। सभी शराब के नशे में चूर थे। इनमें कुछ छात्र तो कुछ घूमने के लिए आए व्यक्ति शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से हुड़दंग करने वाले, रात में बिना वजह घूमने वाले, शराब पीकर वाहन चलाने वाले, मॉडिफाइड साइलेंसर, काली फिल्म एवं हूटर लगे वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। हुड़दंग करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments