Tuesday, November 3, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनिर्वाचन आयुक्त ने ली प्रेक्षकों की बैठक, मतदान प्रक्रिया में प्रेक्षकों की...

निर्वाचन आयुक्त ने ली प्रेक्षकों की बैठक, मतदान प्रक्रिया में प्रेक्षकों की भूमिका अहम

देहरादून: नगर निकाय निर्वाचन के अंतर्गत राज्य निर्वाचन आयुक्त कार्यालय में सोमवार को सामान्य प्रेक्षकों की बैठक आयोजित की गई। आयुक्त सुशील कुमार ने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया में प्रेक्षकों को महत्त्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने तैनात प्रेक्षकों को स्थानीय निकायों की सामान्य जानकारी साझा करते हुए आदर्श आचार संहिता, प्रत्याशियों द्वारा अधिकतम व्यय की सीमा, मतदान एवं मतगणना आदि की सामान्य जानकारी एवं सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया में प्रेक्षकों की भूमिका की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने प्रेक्षकों द्वारा ध्यान में रखे जाने वाले बिंदुओं पर भी चर्चा की।

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग राहुल कुमार गोयल ने सामान्य प्रेक्षकों की ब्रीफिंग में राजनीतिक दलों एवं उनके चुनाव चिन्हों सहित जनपदों एवं उनके अंतर्गत मतदाताओं की संख्या की जानकारी उपलब्ध करायी। उन्होंने नागर निकाय निर्वाचन 2024-25 के दौरान निर्वाचन ड्यूटी सम्बन्धी कार्यों एवं दायित्वों की जानकारी उपलब्ध करायी। संयुक्त सचिव राज्य निर्वाचन आयोग कमलेश मेहता ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान आदर्श आचार संहिता के सम्बन्ध में प्रेक्षकों को जानकारी उपलब्ध करायी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान वित्त नियंत्रक वीरेंद्र रावत ने निर्वाचन व्यय सीमा एवं व्यय अनुवीक्षण के सम्बन्ध में जानकारी दी। उपायुक्त राज्य निर्वाचन आयोग प्रभात कुमार सिंह ने मतदान एवं मतगणना के सम्बन्ध में प्रेक्षकों को विस्तृत जानकारी दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments