पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय में दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई जहां बूस्टिंग रीसर्च, एकेडेमिक एंड इनोवेशन थ्रो एल्यूमिनी नेटवर्क विषयक राष्ट्रीय कार्यक्रम हुआ। इस कार्यशाला में कृषि महाविद्यालय के पुरातन छात्रों ने भाग लिया और उन्होंने कृषि महाविद्यालय की गुणवत्ता बनाए रखने का जिम्मा लिया। कृषि महाविद्यालय के यशस्वी पुरातन छात्रों ने कार्यक्रम के दौरान पांच विषयों गहन मंथन कर रणनीति बनाई। कार्यक्रम के अंत में प्रतिनिधि पुरातन छात्रों के पांच समूहों ने अपनी रणनीति का प्रस्तुतीकरण किया।
मुख्य अतिथि के रूप में कृषि महाविद्यालय के पूर्व अधिष्ठाता और आसाम कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. एएन मुखोपाध्याय व भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक (शिक्षा) डॉ. आरसी अग्रवाल भी मौजूद रहे। इस दौरान पुरातन छात्रों में एनके अरोरा, राजू कपूर, विनोद गौड, गोपी कृष्ण पिडाटला, अजय सिंह, अतुल वशिष्ठ, कौशल जायसवाल, सुबोध सिसोदिया, एसके अग्रवाल, धीरज पंत, ओमप्रकाश नैनवाल, अजित सांख्यधर, एलीन मुखर्जी, राजा श्रीवास्तव, सतीश जीएस, दिनेश चैहान, दिनेश रावत, नलिन रावल, देव दत्त सिंह, प्रभात चतुर्वेदी, राजीव तोमर, हरीश रावत, वीरेन्द्र गोस्वामी, अमित कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।