Saturday, October 31, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं 13 जून से

उत्तराखंड मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं 13 जून से

जसपुर। उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद की अरबी-फारसी की मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल, फाजिल परीक्षा 13 जून से होगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परिषद के उप रजिस्ट्रार मोहम्मद यामीन ने बताया कि 3108 परीक्षार्थियों के लिए प्रदेश में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। ऊधमसिंह नगर में छह, हरिद्वार में दो, देहरादून और नैनीताल में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। ऊधमसिंह नगर जिले के सर्वाधिक 1972 परीक्षार्थी हैं। 13 जून से शुरू होने वाली यह परीक्षा 20 जून तक चलेगी। सुबह 8 से 11 बजे तक एक ही पाली का कार्यक्रम तय किया गया है। 17 और 19 जून को दो दिन का अवकाश रहेगा। परीक्षा में देहरादून से 170, हरिद्वार से 771, नैनीताल से 195 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें मुंशी के 486, मौलवी के 830, आलिम के 649, कामिल के 825 व फाजिल के 318 परीक्षार्थी शामिल हैं।
यहां होंगी परीक्षाएं
देहरादून में मदरसा अबुल कलाम आजाद बड़ा भारूवाला, नैनीताल में मदरसा ईशातुल हक किदवईनगर हल्द्वानी, हरिद्वार में मदरसा अरबिया रहमानिया रुड़की, मदरसा नूर साबरी हाईस्कूल बहादराबाद, ऊधमसिंह नगर में मदरसा अरबिया अहले सुन्नत बदरूल उलूम जसपुर, मदरसा इस्लामिया मिस्सरवाला, मदरसा गरीब नवाज केलाखेड़ा, मदरसा अलहिदायत उल इस्लाम केलाखेड़ा, मदरसा फैजुल मुस्तफा रुद्रपुर, मदरसा गौसिया इस्लामनगर खटीमा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा का कार्यक्रम परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करा दिया गया है। उसके बाद भी अगर किसी परीक्षार्थी को असुविधा हो तो वह जानकारी के लिए परिषद कार्यालय से संपर्क कर सकता है। परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी हो इसके प्रयास किए जा रहे हैं। – मोहम्मद यामीन, उप रजिस्ट्रार उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments