Thursday, November 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकिसानों ने एसडीएम कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन

किसानों ने एसडीएम कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन

जसपुर। राइस मिल स्वामियों की ओर से उत्तराखंड के किसानों का धान खरीदने से मना करने पर आक्रोशित किसानों ने एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। राइस मिल एसोसिएशन अध्यक्ष ने धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों ने वार्ता कर मामले का पटाक्षेप कर दिया। बृहस्पतिवार को एक राइस मिल स्वामी से धान के भुगतान को लेकर किसानों का विवाद हो गया था। राइस मिल स्वामियों ने किसानों का धान खरीदने से मना कर दिया। इससे आक्रोशित किसान एसडीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। किसानों के प्रदर्शन की सूचना मिलने पर राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कांबोज ने धरना स्थल पर किसानों के बीच पहुंच कर किसानों से वार्ता की। किसानों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
उन्होंने किसानों को प्रत्येक समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। किसानों ने उनके आश्वासन पर प्रदर्शन खत्म कर दिया। राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कांबोज ने बताया कि धान के भुगतान के लिए किसानों में आक्रोश था। उन्होंने किसानों से कहा कि कोई भी समस्या होने पर वे उन्हें अवगत कराएं। प्रदर्शन की नौबत नहीं आने दें। वह समस्या का समाधान कराने का प्रयास करेंगे। धान मूल्य का भुगतान जल्द कराया जाएगा। उधर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सहोता ने बताया कि मामला सुलझ जाने पर किसानों ने प्रदर्शन खत्म कर दिया। इस अवसर पर प्रेम सहोता, शीतल सिंह, चौधरी किशन सिंह, अमनदीप सिंह, जगजीत सिंह, सुखदेव सिंह, चौधरी किशन सिंह, तलविंदर सिंह, रणजीत सिंह, दीदार सिंह, रहमान अंसारी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments