Tuesday, November 3, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डफिल्म ‘स्पेशल 26 की तर्ज पर डाककर्मी के घर छापेमारी कर रहा...

फिल्म ‘स्पेशल 26 की तर्ज पर डाककर्मी के घर छापेमारी कर रहा फर्जी आयकर अफसर टीम धरी

ऋषिकेश। अक्षय कुमार फिल्म स्पेशल 26 की तर्ज पर वाल्मीकि बस्ती में एक डाक कर्मी के घर में छापामारी कर रहे फर्जी आयकर अधिकारियों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने एक महिला समेत छह फर्जी अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। सभी लोग दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं।जानकारी के अनुसार शुक्रवार अलसुबह वाल्मीकि बस्ती में छह लोग एक डाक कर्मी के घर पहुंचे। लोगों ने डाक कर्मी को बताया कि वह आयकर विभाग के अधिकारी हैं और उसके घर पर छापामारी की कार्रवाई हुई है। पहले तो डाक कर्मी के परिवार में हड़कंप मच गया, लेकिन परिवार के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने पड़ोसियों की मदद से फर्जी अधिकारियों को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने फर्जी अधिकारियों को पुलिस के हवाले कर दिया है। कोतवाली पुलिस फर्जी अधिकारियों से पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments