Sunday, November 15, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधनकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार,एक फरार

नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार,एक फरार

25 पेटी नकली शराब, शराब बनाने के उपकरण बरामद
उधमसिंहनगर। रिहायशी इलाके के एक मकान में चल रही नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एसटीएफ द्वारा आबकारी विभाग व थाना आईटीआई पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से संयुक्त टीम को 25 पेटी नकली शराब व शराब बनाने के उपकरण भी बरामद हुए है। हालांकि छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति मौके से फरार होने में सफल रहा जिसकी तलाश में छापेमारी जारी है। आरोपी तैयार की गयी नकली शराब को जनपद नैनीताल, अल्मोड़ा और ऊधमसिंह नगर के क्षेत्रों में सप्लाई किया करते थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ टीम द्वारा बीती रात थाना आईटीआई जनपद ऊधमसिंह नगर क्षेत्र में एक मकान में छापा मारकर, अन्दर संचालित हो रही नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भण्डाफोड़ करते हुए एक आरोपी अमनदीप सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी काशीपुर जनपद ऊधमसिंह नगर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके कब्जे से भारी मात्रा में नकली शराब व नकली शराब बनाने का रॉ मटेरियल व उपकरण बरामद किये गये है। उन्हांेने बताया कि उनकी टीम को पिछले काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि काशीपुर क्षेत्र में कहीं किसी मकान में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री संचालित की जा रही है। जिस पर एसटीएफ की टीम लगातार कार्य कर रही थी। बीती रात टीम को एक सूचना के जरिये उक्त मकान का पता लग गया। जिस पर टीम द्वारा तुरन्त आबकारी विभाग व थाना आईटीआई की टीम को साथ लेकर कार्यवाही करते हुए उक्त मकान को घेरकर रेड की गयी तो मकान के अन्दर नकली शराब बनायी जा रही थी। टीम को देखकर एक व्यक्ति तुरन्त अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। मकान के अन्दर से भारी मात्रा में गुलाब मार्का की तैयार नकली शराब व कैमिकल ,कच्चा माल व नकली शराब बनाने के उपकरण बरामद किये गये। इसके साथ ही उत्तराखण्ड सरकार के कूटरचित हजारों की संख्या में होलोग्राम भी बरामद हुए हैं। दोनों युवकों द्वारा किराये पर मकान लेकर पिछले 1 महीने से उसमें नकली शराब की फैक्ट्री चलायी जा रही थी। जो कि एक रिहायशी इलाका था और आस-पास के लोगों को इसकी भनक तक नही थी। तैयार शराब को उत्तराखण्ड के कई जनपदों में सप्लाई किया जा रहा था। नकली शराब को बनाने के लिए रॉ मटेरियल व उपकरण उ.प्र. से जिस व्यक्ति द्वारा सप्लाई कराये जा रहे थे उसका भी ठोस सुराग एसटीएफ को मिला है जिस पर आगे कार्यवाही की जायेगी। फिलहाल टीम द्वारा थाना आईटीआई काशीपुर में गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। जिस पर अग्रिम कार्यवाही जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments