Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तराखण्डनैनीताल में होटल कर्मी की गिरकर मौत

नैनीताल में होटल कर्मी की गिरकर मौत

नैनीताल। नैनीताल में एक होटल कर्मी काम के दौरान गिर कर गंभीर रूप से चोटिल हो गया। आनन-फानन में उसे बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने कर्मचारी को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार देवरिया बिहार निवासी रंगलाल नैनीताल स्थित रतन कॉटेज के एक होटल में काम कर रहा था। इसी दौरान वह फर्स में फिसल गया। हादसे में उसका सिर सीढ़ी से टकरा गया। और वह बेहोश हो गया। जिसके बाद उसे बेहोशी की हालत में बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में तैनात डॉ. अजहर ने बताया कि युवक की अस्पताल आने तक मौत हो चुकी थी। मृतक के शरीर में कहीं कोई खुली चोट नहीं आई है। सिर में अंदरूनी चोटें हैं। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments