Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकालागढ़ डैम में फंसी बाघिन, किया रेस्क्यू

कालागढ़ डैम में फंसी बाघिन, किया रेस्क्यू

रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ डैम मे एक बाघिन डैम के स्पिल वे में फंस गई। वनकर्मियों की टीम ने बाघिन को रेस्क्यू किया। इलाज के बाद बाघिन को जंगल में छोड़ दिया। तीन दिन पहले हुई घटना को कॉर्बेट अधिकारियों ने छुपाए रखा, जब मामले का वीडियो वायरल हुआ तो अधिकारियों ने घटना की जानकारी दी। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ डैम के सहायक सैडिल डैम में बुधवार सुबह एक आठ वर्षीय बाघिन स्पिलवे के गेट में फंस गई थी।
फंसने के बाद बाघिन ने दहाड़ लगाना शुरू कर दिया। दहाड़ सुनकर गश्ती दल जागा और वनाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद कॉर्बेट का रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचा और बाघिन को सकुशल रेस्क्यू किया। पार्क वार्डन अमित ग्वासीकोटी ने बताया कि सूचना मिलने पर पशु चिकित्सक डाॅ. दुष्यंत शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने बाघिन को डॉट लगाकर बेहोश किया और उसके बाद आसानी से रेस्क्यू किया। पार्क वार्डन ने बताया कि रेस्क्यू करने के बाद पशु चिकित्सक ने बाघिन की जांच की और वह पूरी तरह से स्वस्थ थी। रेस्क्यू के बाद कालागढ़ के पास बुक्सार के कोर एरिया में बाघिन को छोड़ दिया गया। तीन दिन बाद घटना का वीडियो वायरल हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments