Thursday, November 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपराली जलाने पर लगी रोक हटाने के लिए धरने पर बैठे किसान

पराली जलाने पर लगी रोक हटाने के लिए धरने पर बैठे किसान

गदरपुर। पराली जलाने पर लगी रोक को हटाने और तौल शुरू न होने से गुस्साए किसानों ने शुक्रवार को तराई किसान संगठन के बैनर तले मंडी समिति में धरना दिया। तराई किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह विर्क कई किसानों के साथ अनाज मंडी पहुंचे। विर्क को अनाज मंडी में धान की फसल की तौल न होने की जानकारी हुई तो वह भड़क उठे। उन्होंने अनाज मंडी में धरना शुरू कर दिया। भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मक्कड़, राजेंद्र पाल सिंह ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष गुरविंदर सिंह विर्क व किसान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बेहड़ ने भी धरने का समर्थन करते हुए तौल का कार्य शुरू न होने पर आक्रोश जताया। मंडी समिति सचिव कैलाश शर्मा और एसएमआई दिनेश सिंह बिष्ट ने किसानों से वार्ता की।
विर्क ने मंडी समिति सचिव को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा। सचिव शर्मा ने बताया पूरे जिले में ऑनलाइन पोर्टल न खुलने की वजह से कच्चे आरत खरीद नहीं कर पा रहे हैं। पोर्टल के खुलते ही धान खरीद का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। मंडी समिति सचिव और एसएमआई से मिले आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान हरभजन सिंह, देवेंद्र सिंह चुघ, हैप्पी विर्क, हरीश कालड़ा, खुशाल सिंह, मोहम्मद रफी, प्रथम गिलहोत्रा, सतनाम सिंह आदि थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments