Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डतेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर, दो दोस्त घायल

तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर, दो दोस्त घायल

हल्द्वानी। हाइडिल गेट के पास कार और बाइक की टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। बाइक सवार दोनों युवक अल्मोड़ा पूजा करने के लिए जा रहे थे। हादसे में घायल युवकों को कार सवार ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
बिठौरिया निवासी रवि थापा और मल्ली बमौरी के कमल सिंह जीना बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10:15 बजे पूजा करने के लिए बाइक से अल्मोड़ा जा रहे थे। हाइडिल गेट के पास कार और बाइक की टक्कर हो गई। बाद में कार सवार ने घायल दोनों दोस्तों को इलाज के लिए बेस अस्पताल भिजवाया लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक एसटीएच में दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments