Saturday, November 7, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपिता-पुत्र के झगड़े में पिता की मौत

पिता-पुत्र के झगड़े में पिता की मौत

मोहनपुरा लक्ष्मीनगर में पुत्र के साथ हुए विवाद में पिता की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बेटा नशा करता था और इसी बात को लेकर आपस में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें पिता के फर्श पर गिरकर सिर से खून बहने के चलते मौत हो गई। घटना के समय घर में बेटे के साथ उसके कुछ दोस्त एक युवती भी थी। जो सभी घटना के बाद फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुरा के लक्ष्मीनगर काॅलोनी निवासी रामपाल (68) अपने छोटे बेटे योगेंद्र के साथ लक्ष्मीनगर में रह रहे थे। रामपाल की पत्नी की करीब तीन साल पहले मौत हो गई थी। बताया गया है कि रामपाल अक्सर योगेंद्र को नशा करने से रोकते थे। इसको लेकर आए दिन रामपाल का अपने बेटे से विवाद होता रहता था। पुलिस ने के अनुसार रविवार सुबह किसी ने सूचना दी कि रामपाल की घर में उसके बेटे ने हत्या कर दी है। जानकारी मिलते ही वरिष्ठ उपनिरीक्षक नरेश गंगवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके अनुसार रामपाल के सिर से खून बह रहा था और उनकी मौत हो चुकी थी। उनके हाथ और चेहरे पर चोट के निशान थे। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों से जानकारी ली गई है। जिसमें पता चला है कि सुबह रामपाल के छोटे बेटे के कुछ दोस्त जिनमें एक युवती भी शामिल थी घर पर आए थे। इसी दौरान पिता से बेटे का विवाद हुआ। झगड़े के दौरान रामपाल नीचे गिर गए और उनका सिर फर्श से टकरा गया। जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी और उसके दोस्त फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस फरार बेटे की तलाश कर रही है। साथ ही घर पर आए उसके दोस्तों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। मृतक के बड़े बेटे को जानकारी दे दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments