Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमई में फरवरी का अहसास...एसी-कूलर बंद, चार दशकों में सबसे ठंडा रहा...

मई में फरवरी का अहसास…एसी-कूलर बंद, चार दशकों में सबसे ठंडा रहा हरिद्वार

बेमौसम बारिश ने हरिद्वार में मई माह की शुरुआत में ठंड का नया रिकॉर्ड बना दिया है। 22 मिलीमीटर बारिश होने से अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान में 1981 के बाद पहली बार इतनी गिरावट दर्ज हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के हिसाब से आगामी एक-दो दिनों तक बूंदाबांदी होगी। दो दिनों में बारिश अधिक हुई तो इसका भी रिकार्ड बनने के आसार हैं। तापमान गिरने से कूलर बंद हो गए हैं। पंखों की स्पीड भी कम हो गई है। आमतौर पर मई माह की शुरुआत में हरिद्वार में अधिकतम तापमान 34 डिग्री से न्यूनतम 26 डिग्री तक रहता है। जून में सबसे अधिक गर्मी होने पर अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 27 से 28 डिग्री तक रहता है। जुलाई में मानसून की बारिश होने पर अधिकतम तापमान गिरकर 34 डिग्री आ जाता है, लेकिन उमस होने से न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास बना रहता है। अगस्त से धीरे-धीरे तापमान गिरता है। नवंबर से फरवरी तक ठंड रहती है। जनवरी में सबसे अधिक ठंड होती है। फरवरी से तापमान में वृद्धि होने लगती है। फरवरी के दूसरे पखवाड़े से अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 17 से 18 डिग्री आ जाता है, लेकिन अबकी मई में फरवरी जैसा तापमान है। मौसम के करवट बदलते ही हरिद्वार में पहली मई में तापमान गिरने से नया रिकार्ड बना है। मौसम विभाग रुड़की के पास 1981 के बाद से तापमान का रिकार्ड कंप्यूटराइज्ड है।
कृषि मौसम प्रेक्षक आलोक शुक्ला के मुताबिक, रविवार रात से सोमवार सुबह तक करीब 22 एमएम बारिश रिकार्ड हुई है। सुबह आठ बजे तक 20 एमएम थी। बीते एक सप्ताह से बादल छाने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरा है, लेकिन बारिश और आसमान में बादल छाने से सोमवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस तक आने का रिकार्ड हुआ है। शुक्ला ने बताया कि 1981 में मई पहले पहली तारीख को अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस था। इससे पहले का तापमान का रिकार्ड कंप्यूटराइज्ड नहीं है। शुक्ला के मुताबिक, 25 मई 2006 को भी अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रिकार्ड हुआ था। 2013 में पहली मई को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री था, लेकिन 1981 के बाद पहली बार इस बार पहली मई को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। शुक्ला के मुताबिक, पहली मई को करीब 22 एमएम बारिश रिकार्ड हुई है। इससे पहले मई पहले हफ्ते में 2007 में 29 एमएम और वर्ष 2000 में 43 एमएम रिकार्ड की गई थी। इस साल एक दिन में 22 एमएम बारिश रिकार्ड हुई है। आगामी एक-दो दिनों में बारिश हुई तो इसका भी नया रिकार्ड बन सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments