Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डफेमस कॉमेडियन यश राठी ने श्रीराम पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, वीडियो वायरल,...

फेमस कॉमेडियन यश राठी ने श्रीराम पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में एक कार्यक्रम में आए कॉमेडियन यश राठी ने भगवान श्रीराम पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसके विरोध में हिंदूवादी संगठनों ने प्रदर्शन किया। भैरव वाहिनी के अध्यक्ष की शिकायत पर पुलिस ने यश राठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार्यक्रम नंदा की चौकी स्थित शीला फार्म में आयोजित हुआ था। शिकायतकर्ता भैरव वाहिनी के अध्यक्ष सागर जायसवाल ने पुलिस को बताया कि आठ अप्रैल को नंदा की चौकी स्थित शीला फार्म में यूथ फॉर यू कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
आरोप है कार्यक्रम के दौरान हास्य कलाकार यश राठी ने भगवान श्रीराम के लिए अभद्र और अमर्यादित शब्द का प्रयोग किया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर सोमवार को विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी प्रेमनगर थाने पहुंचे। इसके बाद राठी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments