Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डखाई में गिरी यूटिलिटी, मौके पर ही युवक की मौत

खाई में गिरी यूटिलिटी, मौके पर ही युवक की मौत

चकराता तहसील के डाडुवा-कितरौली मोटर मार्ग पर एक यूटिलिटी के खाई में गिर जाने से उसमें सवार युवक की मौत हो गई। उधर वाहन के गिर जाने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि घटना के समय चालक वाहन की सफाई कर रहा था। डाडुवा-कितरौली मोटर मार्ग पर लक्ष्मणधार के पास एक यूटिलिटी अचानक से पांच सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। घटनाक्रम के मुताबिक चालक रमेश पुत्र खड़कू निवासी कोटा क्वानू यूटिलिटी की सफाई कर रहा था। इसी दौरान ढलान पर खड़ी यूटिलिटी खाई में गिर गई। घटना के समय में यूटिलिटी में 23 वर्षीय दीनू पुत्र चेतू निवासी किरौली मौजूद था। खाई में गिरने के दौरान उसे बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। घटना की सूचना पाकर मौके पर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने खाई में उतरकर युवक को क्षतिग्रस्त यूटिलिटी से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। राजस्व उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि वाहन चालक मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतक के शव का पंचायतनामा करके उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments