Wednesday, November 4, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डगुड़ मंडी में जूतों की दुकान में धधकी आग

गुड़ मंडी में जूतों की दुकान में धधकी आग

रुद्रपुर। गुड़ मंडी के पास मंगलवार देर रात जूतों की एक दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड और स्थानीय व्यापारियों ने आग को बुझाने में सफलता पाई। दुकान में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
सिरौली कला, किच्छा निवासी अजीम रजा की रुद्रपुर गुड़ मंडी के पास कुमाऊं फुटवियर के नाम से जूतों की दुकान है। मंगलवार रात करीब 10 बजे वह अपनी दुकान बंद कर के घर चले गए थे। रात करीब पौने 12 बजे चौकीदार ने दुकान से धुआं उठते हुए देखा। उसने फोन कर व्यापारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद व्यापारी व फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। देखते ही देखते पूरी दुकान को आग की लपटों ने अपनी चपेट में ले लिया।
करीब 12 बजे फोन पर दुकान स्वामी अजीम को आग लगने की सूचना मिली। अफरातफरी के बीच अपने भाइयों के साथ वह दुकान पर पहुंच गए। व्यापारियों और फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकान में रखे जूते व अन्य समान जलकर राख हो गया। अजीम ने बताया कि उसकी दुकान में करीब 25 लाख रुपये के जूते थे जो जलकर राख हो गए। उन्होंने बताया कि वह जूतों के थोक विक्रेता हैं और उन्होंने सामान का बीमा करवा रखा था।
इस संबंध में मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव का कहना है कि जूते की दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने पहुंचकर आग में काबू पाया। दुकानदार के अनुसार 25 लाख का सामान जलकर राख हुआ है। दुकानदार से जले हुए सामान की पूरी डिटेल मांगी गई है।
चौकीदार की सतर्कता से अन्य दुकानें आग की चपेट में आने से बचीं
रुद्रपुर। रात को बाजार क्षेत्र में चौकीदारी कर रहे युवक की सतर्कता से अन्य दुकानें आग की चपेट में आने से बच गई। जलकर राख हुई जूते की दुकान से सटी कपड़ों की दुुकानें भी आग की चपेट में आ सकती थी। चौकीदार ने पहले ही दुकान में धुआं उठते देख व्यापारियों को इसकी सूचना दे दी। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments