Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपांच दिन पहले मारपीट में घायल युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम,...

पांच दिन पहले मारपीट में घायल युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम, हंगामा, बेस बॉल के बैट से किया था हमला

पांच दिन पहले मारपीट में घायल युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम दिया, जिसके बाद यहां अस्पताल में भारी हंगामा हो गया। युवक पर बेस बॉल का बैट हमला हुआ था। जिसके चलते उसे गहरी चोट आई थी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की धारा जोड़ी गई है। मामले में लापरवाही के चलते लक्खीबाग चौकी प्रभारी प्रवीण सैनी सस्पेंड कर दिया है।
25 नवंबर को प्रिंस चौक के पास हुए झगड़े में युवक की मौत के बाद शनिवार को इंद्रेश अस्पताल में हंगामा हुआ। विधायक बद्रीनाथ ने भी अस्पताल में धरने पर बैठे। बंजारावाला निवासी युवक विपिन रावत इनामुल्ला बिडिंग पर अपने दोस्तों के साथ खाना खाने गए थे। यहां दूसरे युवकों के साथ झगड़ा हो गया। इस दौरान एक युवक ने विपिन के सिर पर बेस बॉल का बैट मार दिया। कुछ दिन सीएमआई में चला इलाज। तीन दिन पहले बिपिन को इंद्रेश अस्पताल में लाया गया था। इलाज के दौरान शनिवार को विपिन की मौत हो गई। विधायक और स्थानीय लोग विपिन के लिए इंसाफ की मांग की मांग कर रहे हैं। आरोप है कि युवक रसूखदार परिवार से ताल्लुक रखता है। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज किया, लेकिन जमानत पाकर आरोपी बाहर आ गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments