Thursday, October 29, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डअस्पताल सहित पांच अवैध निर्माण सील

अस्पताल सहित पांच अवैध निर्माण सील

रुद्रपुर। जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने बुधवार को अवैध निर्माण कार्यों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच निर्माणाधीन भवनों को सील कर दिया। टीम ने अवैध निर्माण की सूचना पर रुद्रपुर में जगह-जगह कार्रवाई की।
बुधवार दोपहर करीब दो बजे से शाम छह बजे के बीच कार्रवाई की गई। जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने एनएच-74 के पास दानपुर गांव में रविंद्र के तीन मंजिले भवन का निर्माण कार्य रुकवाकर भवन को सील कर दिया। इसके साथ ही बिगवाड़ा, गंगापुर रोड पर संजीव व प्रदीप के दो मंजिला व्यावसायिक भवन का निर्माण रुकवाकर सील किया। खमरिया रोड लालपुर में शमशुद्दीन के व्यावसायिक व आवासीय दो मंजिला मकान को सील किया गया। किच्छा निवासी इस्लाम के व्यावसायिक निर्माण को बेसमेंट सहित सील किया गया। विकास व अन्य लोगों की ओर से आदित्य चौक के पास छत्रपति साहूजी महाराज अस्पताल के चार मंजिला भवन निर्माण को सील किया गया। जिला विकास प्राधिकरण सचिव एनएस नबियाल ने बताया कि पांचों निर्माण कार्यों के नक्शे पास नहीं किए गए थे। इस कारण भवनों को सील किया गया। अवैध निर्माण कार्यों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। वहां अधिशासी अभियंता विजय कुमार माथुर, सहायक अभियंता रमेश जोशी, अवर अभियंता हेमंत रावत आदि थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments