Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डफुटबाल: कार्बेट एफसी ने लद्दाख की टीम को हराया

फुटबाल: कार्बेट एफसी ने लद्दाख की टीम को हराया

रुद्रपुर। ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन की ओर से एमेनिटी स्पोर्ट्स एकेडमी में आयोजित हीरो यूथ कप फुटबाल टूर्नामेंट में कार्बेट एफसी की टीम ने लद्दाख की टीम को 10-0 से शिकस्त दी। रविवार को दूसरे दिन फुटबाल में खिलाड़ियों ने जलवा दिखाया। पहला मैच लद्दाख फुटबाल क्लब व कार्बेट एफसी के बीच हुआ। दूसरा मैच मौसम की खराबी के चलते दोपहर बाद शुरू किया गया। सुदेवा दिल्ली और चंडीगढ़ फुटबाल एकेडमी के बीच मैच खेला गया। दिल्ली की टीम ने चंडीगढ़ को 5-1 से शिकस्त दी। मैच कमिश्नर बिशवजीत मित्रा ने बताया कि मंगलवार को पहला मैच चंडीगढ़ फुटबाल एकेडमी और लद्दाख की टीम के बीच खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला कार्बेट एफसी बनाम सुदेवा दिल्ली के बीच खेला जाएगा। इस दौरान एमेनिटी स्पोर्ट्स एकेडमी के संस्थापक सुभाष अरोरा ने नए साल पर सभी खिलाड़ियों के लिए केक कटिंग सैरेमनी आयोजित की। वहां कार्बेट एफसी हेड कोच अमित वर्मा, सहायक कोच अमित कुमार, टीम मैनेजर मयंक आदि थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments