Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डफुटबाल : हल्द्वानी, यूएस नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चमोली जीते

फुटबाल : हल्द्वानी, यूएस नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चमोली जीते

रुद्रपुर। राज्य स्तरीय फुटबाल के अंडर-15 बालक वर्ग में बृहस्पतिवार को पांच मुकाबले खेले गए। इसमें हल्द्वानी छात्रावास, यूएस नगर, बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़ की टीम विजयी रही। मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में पहला मैच हल्द्वानी हॉस्टल और टिहरी के बीच खेला गया। इसमें हल्द्वानी हॉस्टल की टीम 4-0 से विजयी रही। दूसरा मैच यूएस नगर और अल्मोड़ा के मध्य खेला गया। इसमें यूएस नगर की टीम 2-1 से जीती। तीसरा मैच चंपावत और बागेश्वर के बीच खेला गया। इसमें बागेश्वर की टीम 4-0 से विजयी रही। चौथा मैच चमोली और उत्तरकाशी के बीच खेला गया। इसमें चमोली की टीम 7- 1 से विजयी रही। पांचवां मैच मुनस्यारी और पिथौरागढ़ के बीच खेला गया। इसमें पिथौरागढ़ की टीम 5-0 से विजयी रही। वहां जिला क्रीड़ाधिकारी अख्तर अली, मैच रेफरी पुष्कर जोशी, मनोज कंडवाल, प्रियंका रावत, हेमा पंत, मोहम्मद सलीम, मुबारक हुसैन, सतनाम व तनवीर अहमद आदि थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments