Thursday, November 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डवन विकास निगम बनाएगा फर्नीचर : गहतोड़ी

वन विकास निगम बनाएगा फर्नीचर : गहतोड़ी

रामनगर (नैनीताल)। सब कुछ सही रहा तो वन विकास निगम कार्यशाला लगाकर फर्नीचर बनाएगा। फर्नीचर के दाम बाजार से कम होंगे और क्वालिटी भी बेहतर होगी। यह बात बृहस्पतिवार को वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी ने रामनगर में अधिकारियों के साथ हुई बैठक में कही। आमडंडा स्थित एक रिजॉर्ट में हुई बैठक में वन विकास निगम के अध्यक्ष ने कहा कि निगम जो फर्नीचर बनाएगा, उसकी क्वालिटी बेहतर होगी और बाजार से कम दामों पर लोगों को मिलेगा। इस योजना पर अधिकारियों के साथ वार्ता की गई है और जल्द ही इसे अमलीजामा पहनाया जाएगा। इससे निगम की आय बढ़ेगी और उत्तराखंड की लकड़ी की ख्याति दूर-दूर तक फैलेगी। वन विकास निगम पर्यटन गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाएगा। पर्यटन कंपनी की तर्ज पर उत्तराखंड के पर्यटन क्षेत्रों का भ्रमण कराएगा। उन्होंने कहा कि लकड़ी और खनन के साथ ही जड़ीबूटियों के सहारे निगम को बुलंदियों तक पहुंचाया जाएगा। अवैध खनन किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।
विधायक के कार्यालय में हुआ स्वागत समारोह
उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट के कार्यालय में स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं से निगम के अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर विधायक बिष्ट, संजय डॉर्बी, दीपक बाली, जगमोहन बिष्ट, किशोरी लाल, नरेंद्र शर्मा, वीरेंद्र सिंह रावत, भावना भट्ट, अमिता लोहनी आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments