Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डवन पंचायतों को उनके मौलिक अधिकारों से करेंगे संपन्न: डीएम

वन पंचायतों को उनके मौलिक अधिकारों से करेंगे संपन्न: डीएम

-वन पंचायत हमारे हिमालय संरक्षक, प्रशासन कराएगा निर्वाचित जागरूक सुदृढ़

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने देर शाम ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में वन पंचायत समिति गठन को लेकर बैठक की। जिलाधिकारी ने जनपद के ग्रामीण क्षेत्रो वन पंचायतों को और अधिक मजबूत बनाने हेतु उप जिला अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रो में वन पंचायत गठित नहीं हुई हैं यथा शीघ्र गठित करना सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने वनपंचायत को उनके मौलिक अधिकारों से संपन्न बनाने हेतु उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि संबंधित डीएफओ से अभिलेख प्राप्त करते हुए वन पंचायतों के सदस्यों को जागरूक करना सुनिश्चित करेंगे। यह भी कहा कि वन पंचायत के सदस्यों को उनके अधिकार एवं आमदनी के बारे में विस्तृत जानकारी देना सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि जल्द से जल्द वन पंचायत गठित करते हुए, जनपद के समस्त पंचायत वन पंचायत के साथ एक वृहद अधिवेशन आयोजित की जाएगी। कहा वन एवं वन संपदा की सुरक्षा करना सभी का दायित्व है, जिसे एक योजित तरीके से सम्पादित करना जिला प्रशासन का भूमिका है।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिहं, उप जिलाधिकारी कालसी गौरी प्रभात, देहरादून सदर कुमकुम जोशी, गौरव चटवाल, विकासनगर विनोद कुुमार, चकराता योगेश मेहरा, डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, ऋषिकेश स्मृति परमार एवं समस्त तसीलदार उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments