Thursday, November 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डभाजपा बूथ अध्यक्ष को पीटने पर पूर्व विधायक के नेतृत्व में घेरा...

भाजपा बूथ अध्यक्ष को पीटने पर पूर्व विधायक के नेतृत्व में घेरा थाना

पंतनगर। पंतनगर थाने के सिपाही पर भाजपा बूथ अध्यक्ष को पीटने के आरोप में कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। नाराज क्षेत्र के कई लोग शुक्रवार को पंतनगर थाने में जमा हो गए। सूचना पर पहुंचे पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने नाराजगी जताकर थाने का घेराव किया। एसपी सिटी मनोज कत्याल के 24 घंटे में जांच कर सिपाही के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। आरोप है कि बृहस्पतिवार रात पंतनगर थाना में तैनात सिपाही मोहन सिंह नशे में धुत होकर रात्रि गश्त पर था। इसी दौरान झूठी शिकायत का हवाला देकर वह नगला स्थित भाजपा बूथ अध्यक्ष धनुज यादव के आवास पर पहुंचा और धनुज को घर से बुलाकर गालीगलौज कर उसे कई थप्पड़ मार दिए। इससे आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार सुबह पंतनगर थाने में पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन किया।
सूचना मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला भी पंतनगर थाने पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को शांत कराया और अधिकारियों से वार्ता कर आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा। पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हमेशा अनुशासन में रहकर पार्टी और समाज हित में कार्य करते हैं। रात एक बजे बूथ अध्यक्ष को अपमानित करना दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए थानाध्यक्ष को सख्त लहजे में सचेत किया गया है।एसओ आरएस डांगी ने बताया कि छेड़छाड़ की शिकायत की जांच के लिए पुलिस आरोपी के घर गई थी। जांच के बाद ही पुलिसकर्मी के नशे में होने या मारपीट करने का पता चलेगा। प्रदर्शन करने वालों में अनिल यादव, शशिकांत मिश्रा, महेंद्र वाल्मीकि, सचिन शुक्ला, प्रमोद गुप्ता, धर्म सिंह यादव, अरविंद यादव, संतोष शुक्ला, राजू यादव, सचिन शर्मा आदि थे।
जूता खोलकर सिपाही की ओर फेंका और बोले मुझे मारो
पंतनगर। थाने पहुंचे पूर्व विधायक शुक्ला की पुलिस से बातचीत के दौरान आरोपी सिपाही भी वहीं मौजूद था। सिपाही ने तर्क दिया कि पुलिस को 112 नंबर पर सूचना मिली थी कि युवक ने छेड़छाड़ की है जिसके बाद उसने मौके पर जाकर पूछताछ की थी। इस पर पूर्व विधायक ने अपना जूता खोलकर सिपाही की ओर फेंका और बोले कि लो इससे मुझे मारो। पूर्व विधायक ने कहा कि मैं चुनाव हार गया हूं तो क्या मेरे कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करोगे? इससे पुलिस सहित वहां मौजूद सभी लोग सकते में आ गए। बाद में एसओ को दखल देकर उन्हें शात कराना पड़ा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments