Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमोबाइल लूट गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार

मोबाइल लूट गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार

काशीपुर। पुलिस ने मोबाइल लूट गैंग का खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 14 मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस ने वारदातों में प्रयुक्त दो बाइकों के अलावा तमंचे और चाकू भी बरामद हुए हैं। नशे के लिए वह वारदातों को अंजाम देते थे।
बीते एक सप्ताह से काशीपुर और आईटीआई थाना क्षेत्र में मोबाइल लूट की कई वारदातें हो चुकी हैं। इनमें से चार लोगों की तहरीर पर पुलिस ने लूट के मुकदमे दर्ज किए थे। सीओ आशीष भारद्वाज ने बताया कि इन वारदातों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीमों का गठन किया गया था। टीमों ने घटनास्थलों के आसपास के अलावा अन्य सौ से अधिक स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इस पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान की। कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला अल्लीखां में कब्रिस्तान रोड से मोहल्ला लक्ष्मीपुरपट्टी निवासी दानिश, अमन उर्फ ढक्कन, मोहल्ला पंजाबी सराय निवासी अजीम व अमन अहमद को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से 14 मोबाइल बरामद हुए। सीओ भारद्वाज ने बताया कि आरोपी दो बाइक लेकर चलते हैं, एक बाइक से रेकी की जाती है। बताया कि चारों आरोपी नशा करने के आदी हैं। नशे की लत के लिए ही वह मोबाइल लूटते थे। उनके कब्जे से बरामद दस अन्य मोबाइलों के स्वामियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
टीम में कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी, कटोराताल चौकी प्रभारी नवीन बुधानी, एसआई जितेंद्र कुमार, एसआई प्रदीप पंत, कांस्टेबल प्रेम कंडवाल, महेंद्र डंगवाल, गौरव सनवाल, भूपेंद्र जीना, सुरेंद्र सिंह, गिरीश मठपाल आदि शामिल रहे। सीओ भारद्वाज ने बताया कि चारों आरोपी गैंग बनाकर वारदात को अंजाम देते थे, इनके खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई भी की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments