Tuesday, October 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधचार पेटी अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी दबोचा

चार पेटी अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी दबोचा

काठगोदाम थाना पुलिस ने एक युवक को चार पेटी अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा है। आरोपी विधानसभा चुनाव के लिए शराब इकट्ठा करने में लगा हुआ था।
एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि बीती शुक्रवार रात पुलिस गौलापार बागजाला गांव को जाने वाली रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी बीच पुलिस पनचक्की तिराहे पर पहुंची तो देखा कि 4-5 लोग खड़े हुए थे, जो पुलिस को देखकर भाग गये। शक होने पर पास जाकर देखा तो अमन पाल पुत्र महेन्द्र पाल निवासी डिग्री कॉलेज के पास सुभाष नगर चार पेटी अंग्रेजी शराब छुपाने में लगा हुआ था। पुलिस ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments