Monday, October 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डचार जिलों में अगले 24 घंटे भारी बारिश का येलो अलर्ट, प्रदेश...

चार जिलों में अगले 24 घंटे भारी बारिश का येलो अलर्ट, प्रदेश में 102 सड़कें बंद

उत्तराखंड के चार जिलों में अगले चौबीस घंटे के भीतर कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक विक्रम सिंह ने बताया कि अगले चौबीस घंटे में देहरादून, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। इस संबंध में राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।
प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से 102 मार्ग बंद
प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से 102 मार्ग जगह-जगह बाधित हो गए हैं। लोक निर्माण विभाग के मुताबिक प्रदेश में एक राष्ट्रीय राजमार्ग, छह राज्य मार्ग, दो मुख्य जिला मार्ग, दो अन्य जिला मार्ग एवं 37 ग्रामीण मार्ग बंद हैं। इसके अलावा पीएमजीएसवाई के तहत 54 मार्ग बंद हैं। वहीं चमोली जिले में बारिश के बाद कई गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। विभाग के मुताबिक राज्य के 20 गांवों में विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी गई है, जबकि शेष दो गांवों की बिजली आपूर्ति में सुधार के प्रयास किये जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments