Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डअल्मोड़ा में छह माह से डंप कूड़े का चार घंटे में हुआ...

अल्मोड़ा में छह माह से डंप कूड़े का चार घंटे में हुआ निस्तारण

अल्मोड़ा। आखिरकार अल्मोड़ा नगर में प्लास्टिक और कूड़ा निस्तारण पर हाईकोर्ट की सख्ती का असर दिखा है। न्यायालय के आदेश पर जारी ईमेल पर मिली शिकायत के बाद पालिका ने नगर के एक स्थान पर छह माह से डंप कूड़े का महज चार घंटे में निपटारा कर दिया। नगर के कचहरी बाजार के पीछे तल्ला दन्या में करीब छह माह से अधिक समय से डंप कूड़ा स्थानीय लोगों की मुश्किल बढ़ा रहा था। लंबे समय से डंप कूड़े से उठने वाली दुर्गंध से लोग खासे परेशान थे लेकिन पालिका की नजर इस पर नहीं पढ़ सकी। कुछ जागरूक लोगों ने न्यायालय के आदेश पर सरकार और प्रशासन की ओर से जारी मेल आईडी पर बुधवार को कूड़े से हो रही परेशानी साझा की। बृहस्पतिवार को पालिका तक यह जानकारी पहुंची। पालिका ने शिकायत मिलने के चार घंटे के भीतर निस्तारण कर लोगों को राहत पहुंचाई है।
पटाल बाजार में कूड़ा एकत्र करेगा पालिका का वाहन
अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी की विशिष्ट पहचान पटाल बाजार में पालिका ने कूड़ा एकत्र करने को वाहन लगाया है। ईओ भरत त्रिपाठी ने कहा यह वाहन हर रोज शाम सात बजे पटाल बाजार में घूमता है। कहा दुकानों में एकत्र पूरे दिन का कूड़े को वाहन में एकत्र करने की व्यवस्था बनाई गई है।
कोट– ईमेल के माध्यम से तल्ला दन्या में कूड़े की शिकायत मिली थी, जिसका चार घंटे के भीतर निस्तारण किया गया। पालिका स्वच्छता को लेकर गंभीरता से काम कर रही है। – भरत त्रिपाठी, ईओ, नगर पालिका, अल्मोड़ा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments