Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डगंगोत्री से केदारनाथ अब आसानी से पहुंच सकेंगे श्रद्धालु, घटेगी दूरी;बनेगी नई...

गंगोत्री से केदारनाथ अब आसानी से पहुंच सकेंगे श्रद्धालु, घटेगी दूरी;बनेगी नई सड़क

चारधाम यात्रा को आसान बनाने के लिए गंगोत्री से केदारनाथ के लिए नई सड़क बनाई जाएगी। ये सड़क भटवाड़ी से त्रियुगीनारायण तक बनेगी। सड़क की लंबाई 94 किलोमीटर होगी। सड़क बनने के बाद गंगोत्री से केदारनाथ की दूरी 144 किमी कम हो जाएगी। सड़क के लिए उत्तरकाशी के भटवाड़ी से टिहरी के बूढ़ाकेदार तक करीब 45 किलोमीटर का सर्वे पूरा हो चुका है। अब लोनिवि की ओर से बूढ़ाकेदार से त्रियुगीनारायण तक सर्वें करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
210 किलोमीटर रह जाएगी दूरी
अभी गंगोत्री से केदारनाथ धाम जाने के लिए यात्रियों को वाया गौरीकुंड तक करीब 354 किलोमीटर का सफर करना पड़ता है। नई सड़क बन जाने से यह दूरी लगभग 210 किलोमीटर रह जाएगी। सड़क बनने से गंगोत्री से केदारनाथ की दूरी करीब 144 किलोमीटर घट जाएगी। नई सड़क बनने के बाद क्षेत्र में नया पर्यटन सर्किट तैयार होने की उम्मीद है। गंगोत्री से केदारनाथ धाम की दूरी को कम करने के लिए प्रस्तावित नई सड़क के एक हिस्से के सर्वे के लिए बजट मंजूर कर दिया गया था। अब लोक निर्माण विभाग की ओर से भटवाड़ी से त्रियुगीनारायण तक पूरा सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं। इस मार्ग से गंगोत्री से केदारनाथ की दूरी 144 किलोमीटर कम हो जाएगी। – आरके सुधांशु, प्रमुख सचिव, लोक निर्माण विभाग

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments