Tuesday, October 27, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डगंगा क्याक महोत्सव शुरू, देश-विदेश के क्याकर्स ने गंगा की लहरों में...

गंगा क्याक महोत्सव शुरू, देश-विदेश के क्याकर्स ने गंगा की लहरों में दिखाया दम

द एडवेंचर स्पोर्ट्स सोसायटी की ओर से उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय 11वें गंगा क्याक महोत्सव-2022 का गंगा के गोल्फ कोर्स रैपिड में आगाज हुआ। क्याक महोत्सव में भारत के विभिन्न राज्यों के अलावा कई विदेशी खिलाड़ी भी शिरकत कर रहे हैं। पहले दिन क्याक स्प्रिंट स्पर्धाओं में देश व दुनिया के खिलाड़ियों ने गंगा की लहरों में दमखम दिखाया।
महोत्सव का उदघाटन भाजपा विधायक रेनू बिष्ट ने किया
शुक्रवार को गंगा क्याक महोत्सव का उदघाटन भाजपा विधायक रेनू बिष्ट ने किया। गंगा क्याक महोत्सव में इस बार कुल 87 क्याकर्स शिरकत कर रहे हैं, जिनमें 12 विदेशी क्याकर्स भी शामिल हैं। इस बार चार भारतीय व चार विदेशी महिलाएं भी क्याक महोत्सव में प्रतिभाग कर रहीं हैं। पहले दिन की स्पर्धाओं में 57 खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्गों में प्रतिभाग किया। गंगा क्याक महोत्सव के पहले दिन क्याकिंग की व्यक्तिगत क्याक स्प्रिंट स्पर्धाएं संपन्न हुई। रंग-विरंगी क्याक और स्पर्धा देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक भी यहां जुटे। द एडवेंचर स्पोर्ट्स सोसायटी के अध्यक्ष भीम सिंह चौहान ने कहा कि 19 फरवरी तक चलने वाले महोत्सव में स्प्रिंट, प्रोफेशनल सलालम, मास बोटर क्रास व बोटर क्रास स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments