Tuesday, October 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डगीता भवन ने निकाली कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव शोभायात्रा

गीता भवन ने निकाली कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव शोभायात्रा

सनातन धर्म सभा गीता भवन की ओर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी का वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बुधवार को शहर में भव्य नगर कीर्तन व शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शोभा यात्रा सनातन धर्म गीता भवन मंदिर, पलटन बाजार, सहारनपुर चौक से होते हुए वापस मंदिर पहुंची। इस दौरान ठाकुर जी की पालकी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों के किनारे खड़े रहे।
शोभा यात्रा में सभा के पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के लोगों ने ढोल की थाप के बीच राधे-राधे श्याम मिला दे…, श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी…, भजन गाकर माहौल को भक्तिमय बनाया। प्रधान राकेश ओबराय ने बताया कि सनातन धर्म गीता भवन मंदिर से निकली शोभा यात्रा के लिए काफी संख्या में भक्तों का आना शुरू हो गया था। गीता भवन देहरादून के प्राचीन मंदिरों में से एक है, सभा की स्थापना दिवस से से ही गीता भवन में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को धूम धाम से मनाया जाता रहा है। इस अवसर पर विपिन नागलिया, अम्बरीश ओबेराय, गुलशन खुराना, यशवंत दत्ता, विशाल गुप्ता, जितेंद्र कपूर, राजू पूरी, धर्मी मिश्रा एवं इंदु दत्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments