Tuesday, October 20, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डज्योर्तिलिंग सर्किट से जुड़ेंगे देश के 12 ज्योर्तिलिंग, नाथ सर्किट बनाकर गोरखपुर...

ज्योर्तिलिंग सर्किट से जुड़ेंगे देश के 12 ज्योर्तिलिंग, नाथ सर्किट बनाकर गोरखपुर से जोड़ा जाएगा

कम अवधि में चार्टर प्लेन से देश के सभी 12 ज्योर्तिलिंगों के दर्शन ज्योर्तिलिंग सर्किट के माध्यम से श्रद्धालु कर सकेंगे। इसके लिए ज्योर्तिलिंग सर्किट प्रदेश सरकार तैयार कर रही हैं। वहीं प्रदेश में नाथ सर्किट बनाकर उसे गोरखपुर से जोड़ा जाएगा। इसके लिए यूपी के साथ प्रदेश सरकार जल्द ही एमओयू साइन करेगी। शनिवार को हरिद्वार पहुंचे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बातचीत में बताया कि प्रदेश के पर्यटन विभाग ने काफी सर्किट बनाए हैं। अब प्रदेश में नाथ संप्रदाय व ज्योर्तिलिंग सर्किट बनाने की तैयारी की जा रही है। बताया कि पहाड़ों के अंदर नाथ संप्रदाय का बहुत प्रचार रहा। यहां पर गुरु गोरखनाथ की बहुत गुफाएं हैं।
नाथ सर्किट बनाकर गोरखपुर के साथ उनका संबंध स्थापित किया जाएगा। इसके लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से यूपी आने का न्योता दिया है। जहां पर ओएमयू साइन होगा। वहीं जिन प्रदेशों में ज्योर्तिंलिंग हैं उन प्रदेशों से भी ज्योर्तिलिंग सर्किट बनाने की बात शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि हाई एंड टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए ज्योर्तिलिंग सर्किट भी बनाया जा रहा है। ज्योर्तिलिंग सर्किट केदारनाथ से शुरू होगा और जहां-जहां पर ज्योर्तिलिंग हैं वहां से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि एक छोटी अवधि में लोग चार्टेड प्लेन से 12 ज्योर्तिलिंग के दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए जिन जगहों पर एयरपोर्ट हैं वहां पर उन एयरपोर्ट का लाभ लिया जाएगा। वहीं कई जगहों पर हेलीकाप्टर का भी प्रयोग किया जाएगा। – एयरपोर्ट के लिए दो जगहों पर जमीन का निरीक्षण
नाम बताए दिए तो वहां जमीनों के रेट बढ़ जाएंगे: महाराज
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हरिद्वार में बनने वाले इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए दो जगहों पर जमीन पर निरीक्षण एवीऐशन डिर्पाटमेंट की टीम ने कर लिया है। जल्द ही इस पर विचार किया जाएगा। जिन दो जगहों पर जमीन कर निरीक्षण किया गया है उनके नाम के बारे में पूछने पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने हंसकर बात टालते हुए कहा कि यदि अभी से नाम बताए दिए तो वहां पर जमीनों के रेट बढ़ जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments