Saturday, October 31, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदेहरादून में घर के पीछे धमका गुलदार, युवक ने भागकर बचाई जान

देहरादून में घर के पीछे धमका गुलदार, युवक ने भागकर बचाई जान

देहरादून। श्मशेरगढ़ के सैनिक एन्क्लेव में सुबह एक घर के पीछे गुलदार दिखने से लोग दहशत में आ गए। गुलदार ने खेत में काम कर रहे एक व्यक्ति पर हमले की भी कोशिश की। युवक ने भागकर जान बचाई। लोगों ने हल्ला मचाकर गुलदार को भगाया। गुलदार की एक खेल में घेराबंदी की गई है। गुलदार को ट्रैंकुलाइज करने के लिए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। हालांकि गुलदार झाड़ियों में कहीं छिप गया। श्मशेरगढ़, बालावाला क्षेत्र में पिछले कई दिनों से गुलदार की धमक से दहशत है। यहां पिछले कई दिन से कालोनियों में गुलदार देखा जा रहा है। इससे क्षेत्रवासियों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वन विभाग की टीम पिछले तीन दिन से इस क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रही है। सूचना पर जहां भी वन विभाग की टीम पहुंचती है, गुलदार वहां से गायब हो जाता है। रायपुर रेंज के रेंजर राकेश नेगी ने बताया कि क्षेत्र में दो गुलदार होने की आशंका है। नजर आने पर ट्रैंकुलाइज कर उसे पकड़ने की तैयारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments