Thursday, November 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डजैविक खेती की व्यापारिक संभावनाओं को बढ़ाएगी सरकार: धामी

जैविक खेती की व्यापारिक संभावनाओं को बढ़ाएगी सरकार: धामी

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के काश्तकार पहाड़ में प्रचलित परंपरागत खेती में आधुनिक तकनीकी ज्ञान को शामिल कर भूमि की उत्पादकता के साथ फसलों का उत्पादन भी बढ़ा रहे हैं। शासन स्तर से काश्तकारों की मदद कर किसानों की आय और उनके जीवन स्तर में अभूतपूर्व परिवर्तन लाया जा सकता है।
मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को राज्य अतिथि गृह स्थित शैले कॉटेज से गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में प्राकृतिक कृषि एवं डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन से संबंधित वर्चुअल बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों व कृषि मंत्रियों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड को प्राकृतिक दृष्टि से परंपरागत खेती के लिए उपयुक्त बताया। कहा कि राज्य में जैव विविधता के चलते जड़ी-बूटी और सुगंधित पौध आदि के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। इस दिशा में राज्य सरकार काम कर रही है। प्रदेश की कुल कृषि योग्य भूमि में से 2.17 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल को जैविक कृषि के तहत आच्छादित किया गया है। आत्मनिर्भर प्राकृतिक किसान योजना के तहत राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए इस वर्ष दस करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। पांच करोड़ रुपये से प्राकृतिक कृषि नमामि गंगा कॉरिडोर को शुरू किया जा रहा है। इस योजना से गंगा तट पर पांच किमी की परिधि को प्राकृतिक कृषि के लिए प्रोत्साहन दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में प्राकृतिक कृषि उत्पादों की मांग बढ़ी है। राज्य सरकार का प्रयास है कि इसका अधिक से अधिक लाभ राज्य के किसानों को मिले।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments