Friday, October 30, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeधर्म-संस्कृतिराज्यपाल व मुख्यमंत्री ने बुद्ध पूर्णिमा पर दी शुभकामनाएं

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने बुद्ध पूर्णिमा पर दी शुभकामनाएं

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि भगवान बुद्ध ने विश्व को मानवता, अहिंसा, शांति व सेवा का संदेश दिया। उनके दिखाए गए मार्ग पर चलकर मानव जीवन को कल्याणकारी बनाया जा सकता है। भगवान बुद्ध के विचार संपूर्ण मानव जाति को नैतिक मूल्यों पर आधारित जीवन जीने के लिए प्रेरित करते हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भगवान बुद्ध द्वारा विश्व को दिखाए गये प्रेम, अहिंसा एवं करुणा के मार्ग का अनुसरण करने पर ही मानवता का कल्याण संभव है। उनके संदेश संपूर्ण मानवता के लिए अमूल्य निधि भी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments