Saturday, October 31, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसैलानियों से सरोवर नगरी हुई गुलजार, नैनीझील में उठाया बोटिंग का लुत्फ,...

सैलानियों से सरोवर नगरी हुई गुलजार, नैनीझील में उठाया बोटिंग का लुत्फ, कई जगह लगा जाम

नैनीताल शहर और आसपास के पर्यटक स्थलों में बृहस्पतिवार को भी सैलानियों की भीड़ उमड़ी। सैलानियों के वाहन बढ़ने से सड़कों पर कई बार जाम की स्थिति भी बनी। पूरे दिन पुलिस यातायात व्यवस्था बनाने में जुटी रही। दीपावली पर्व के दौरान हुई छुट्टियों के चलते नैनीताल में सैलानियों की आवक में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
सुबह से ही नैनीताल में सैलानी आने लगे थे, यह सिलसिला देर शाम तक चला। इधर मॉल रोड, पंत पार्क, चाट बाजार, बोट स्टैंड, बैंड स्टैंड, बड़ा बाजार, तल्लीताल बाजार पर्यटकों से गुलजार रहा। लगातार सैलानियों की आवक से पूरे दिन सड़क में वाहनों की कतार लगी रही। सड़क किनारे सैलानियों के वाहन खड़े होने से कई बार जाम के हालात बने जिससे स्थानीय लोगों समेत सैलानियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस पूरे दिन यातायात व्यवस्था बनाने में जुटी रही। पूरे दिन नैनीझील में हजारों सैलानियों ने नौकायन का लुत्फ उठाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments