Tuesday, October 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डधनतेरस पर बाजार रहे गुलजार लोगों ने की खरीदारी

धनतेरस पर बाजार रहे गुलजार लोगों ने की खरीदारी

अल्मोड़ा/बागेश्वर। अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले में धनतेरस रविवार को मनाया जाएगा। हालांकि शनिवार को कई लोगों ने बाजारों में धनतेरस की खरीदारी की। बर्तन बाजार, आभूषण और वाहनों की बिक्री में आज उछाल आने की उम्मीद है। धनतेरस को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी रही। कुछ लोगों ने शनिवार को धनतेरस मनाया। नगर के बर्तन की दुकानों, सराफा की दुकानों में लोग खरीदारी करने पहुंचे थे। अल्मोड़ा और ग्रामीण इलाकों में अधिकांश लोग रविवार को ही धनतेरस मना रहे है। कुछ लोगों ने शनिवार को भी धनतेरस मनाया। धनतेरस पर लोगों ने बाजार से खरीदारी की। बर्तन, सर्राफा बाजारों में खरीदारी तो हुई पर ग्राहकों की संख्या कम थी। धनतेरस के लिए फ्रिज, टीवी वाशिंग मशीन, मोबाइल लैपटॉप, कंप्यूटर ट्रिमर, वाटर गीजर समेत कई उपकरण बुक कराए हैं। बाजार में बर्तन, इलेक्ट्रानिक उपकरण, ज्वैलरी की नई रेंज आई है। लोगों ने बताया कि वह रविवार को ही धनतेरस मनाएंगे। इधर, दिवाली के लिए बाजार में जमकर खरीदारी हुई। रेडीमेड कपड़ों की दुकान, मिठाई की दुकानों में भी खरीदारी को काफी संख्या में ग्राहक पहुंचे थे। भतरौंजखान क्षेत्र में भी धनतेरस मनाया गया। इससे बाजार में चहलपहल रही।
इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम में ऑफर की भरमार
अल्मोड़ा। नगर के इलेक्ट्रानिक्स बाजार में भी लुभावने आफर दिए जा रहे हैं। स्मार्ट एलईडी 10,900, वाशिंग मशीन 7,990, 190 लीटर का फ्रिज 11,900 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। कचहरी बाजार के प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक्स के स्वामी प्रकाश रावत ने बताया कि उनके यहां ऑनलाइन से भी कम कीमत पर इलेक्ट्रानिक उपकरण उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि धनतेरस पर व्यापार अच्छा होने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments