Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डगुरुकुल: बीए और बीएससी की परीक्षाएं तीन मार्च से

गुरुकुल: बीए और बीएससी की परीक्षाएं तीन मार्च से

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की ओर से विभिन्न पाठ्यक्रमों का ऑनलाइन परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। विश्वविद्यालय में बीए और बीएससी की परीक्षाएं तीन मार्च से शुरू होंगी, जबकि एमए विभिन्न सेमेस्टर परीक्षाएं 10 मार्च से शुरू की जाएगी।
विश्वविद्यालय के परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार बीए ऑनर्स, बीपीईएस और बीए की ऑनलाइन परीक्षाएं तीन मार्च से शुरू होकर चार अप्रैल को समाप्त होंगी। बीएससी विभिन्न पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाएं तीन मार्च से शुरू होकर 28 मार्च को समाप्त होगी। वहीं बीबीए और एमबीए की सेमेस्टर परीक्षाएं भी तीन मार्च से शुरू होकर सात अप्रैल को समाप्त होगी। इसी प्रकार बीपीएड और एमपीएड की परीक्षाएं तीन मार्च से शुरू होकर 25 मार्च को समाप्त होगी। बी फार्मा की परीक्षाएं तीन मार्च से शुरू होकर सात अप्रैल को समाप्त होगी। जबकि एमसीए की परीक्षाएं 10 मार्च से शुरू होकर आठ अप्रैल को समाप्त होगी। एमए वेद, संस्कृत, ज्योतिष, इतिहास, योग विज्ञान, मनोविज्ञान, अंग्रेजी और हिंदी सहित पीजी डिप्लोमा योग, हिंदी पत्रकारिता, वैदिक पुरोहित आदि की सेमेस्टर परीक्षाएं 10 मार्च से शुरू होकर 30 मार्च को समाप्त हो जाएगी। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो़ सुनील कुमार ने बताया कि विवि वेबसाइट पर भी ऑनलाइन परीक्षा कार्यक्रम अपलोड कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments