Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डहल्द्वानी ने पौड़ी गढ़वाल को हराया

हल्द्वानी ने पौड़ी गढ़वाल को हराया

दिनेशपुर। रुद्र यंग क्लब की ओर से आयोजित भवेश चटर्जी मेमोरियल राज्य स्तरीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता जारी है। लीग मैच के संघर्षपूर्ण मुकाबले में हल्द्वानी ने पौड़ी गढ़वाल को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। शानदार प्रदर्शन के लिए हल्द्वानी की स्ट्राइकर कनक को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम में मंगलवार शाम खेले गए तीसरे लीग मुकाबले में शुरुआती दौर से ही दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे के गोलपोस्ट पर लगातार हमले किए। मध्यांतर से ठीक पहले हल्द्वानी की स्ट्राइकर कनक ने डी से बाहर मिली एक फ्री किक को गोल में बदलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। मध्यांतर के बाद पौड़ी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच में वापसी का प्रयास किया मगर गोल करने में नाकाम रही। अखिलेश मंडल ने मुख्य निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के प्रायोजक काबल सिंह ने मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इससे पहले पर्वतीय जन मंगल सेवा समिति के पदाधिकारियों, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुभाष व्यापारी और शिक्षा विकास समिति के सत्येंद्र सिंह मान ने सभी खिलाड़ियों से परिचय लेकर मैच का शुभारंभ किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments