Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधहल्द्वानी: होटल में ठहरे काशीपुर के युवक ने खुद को मारी गोली,...

हल्द्वानी: होटल में ठहरे काशीपुर के युवक ने खुद को मारी गोली, पत्नी और बेटा छर्रे लगने से घायल

हल्द्वानी में शनिवार देर रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां काशीपुर से आए एक युवक ने होटल के कमरे में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना के दौरान कमरे में मौजूद उसकी पत्नी और बेटे को भी गोली के छर्रे लग गए, जिससे दोनों घायल हो गए। घटना के बाद होटल परिसर और आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पैगा निवासी सुखवंत सिंह (40 वर्ष) अपनी पत्नी परदीप कौर और बेटे गुरसेज सिंह के साथ हल्द्वानी के गौलापार स्थित एक होटल में ठहरा हुआ था। शनिवार की रात करीब ढाई बजे अचानक सुखवंत सिंह ने अपनी कनपटी पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनते ही होटल में अफरा-तफरी मच गई।

गोली लगने से सुखवंत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटे को गोली के छर्रे लग गए। होटल कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही काठगोदाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि घायल महिला और बच्चे को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) भेजा गया है, जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण प्रॉपर्टी विवाद बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार, सुखवंत सिंह से कथित तौर पर करोड़ों रुपये लेकर गलत तरीके से जमीन का बैनामा किया गया था, जिसके चलते वह लंबे समय से मानसिक तनाव में था।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है ताकि आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments